Rakul Preet Singh on Bade Miyan Chote Miyan Flop: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की लीड रोल वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था। फिल्म की कमाई अपने बजट के आप पास भी नहीं पहुंच पाई थी। जिसकी वजह से मेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। अब इन सब पर फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की पत्नी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने एक इंटरव्यू में रिएक्शन दिया है। रकुल प्रीत सिंह ने इंटरव्यू में फिल्म को लेकर हुए नुकसान पर ये बात कही है।
Image Source: IMDb
रकुल प्रीत सिंह ने कही ये बात
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक्ट्रेस की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है, जिसमें वो फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के फ्लॉप होने पर अपना रिएक्शन देती नजर आईं। Humans of Bombay को दिए इंटरव्यू में रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि 'ये फैमिली के लिए और जैकी के लिए बहुत मुश्किल वक्त था। लेकिन न्यूज में जो-जो लिखा गया, उसमें से बहुत कुछ गलत था। कोई कंपनी बंद नहीं हुई है। मुझे तो पता भी नहीं चला क्योंकि मैं न्यूज वगैरह पढ़ती ही नहीं। मैं बिल्कुल परेशान नहीं हुई, क्योंकि मुझे सब कुछ पहले से पता था। हां, ये सच है कि दो-तीन फिल्में नहीं चलीं और बहुत बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हुआ, लेकिन ऐसा तो हर प्रोड्यूसर के साथ होता है। अमिताभ बच्चन सर (Amitabh Bachchan) के साथ भी एक वक्त पर हुआ था। ये सब बस एक फेज है।' रकुल प्रीत सिंह का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
इतना था फिल्म का बजट और कलेक्शन
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपये था और फिल्म महज 65 करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मनुषी छिल्लर (Manushi Chhillar), अलाया एफ (Alaya F), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में थे। रकुल प्रीत सिंह के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
