Tiger Shroff पर हुए जानलेवा हमले पर पिता जैकी श्रॉफ ने बंद रखी जुबान, यूं दिया फर्स्ट रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीते दिनों जानलेवा हमला हुआ था, जिस पर पिता जैकी श्रॉफ ने पहला रिएक्शन दे दिया है। जैकी श्रॉफ एक इवेंट पर थे, जहां उनसे इस बारे में सवाल किया गया।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर के दिन जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी पर कुछ गुंडों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ और उनका ड्राइवर घायल हो गए, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री हिल गई। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार और पुलिस हरकत में है और लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस हादसे के बाद से ही हर कोई जैकी श्रॉफ के रिएक्शन का इंतजार कर रहा था, जो आखिरकार सामने आ चुका है। जैकी श्रॉफ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट काली खेती के प्रमोशन के लिए मीडिया के सामने आए, जिसके दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर मुंह से कुछ कहने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इशारों-इशारों में बेटे टाइगर पर हुए हमले पर चुप्पी तोड़ी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में पुलिस को मिली पांच आरोपियों की कस्टडी

Tiger Shroff पर जानलेवा हमले पर पिता जैकी श्रॉफ ने बंद रखी जुबान, यूं दिया फर्स्ट रिएक्शन

Tiger Shroff पर जानलेवा हमले पर पिता जैकी श्रॉफ ने बंद रखी जुबान, यूं दिया फर्स्ट रिएक्शन

Tiger Shroff पर हुए हमले पर पिता Jackie Shroff ने दिया रिएक्शन

काली खेती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने जैकी श्रॉफ से बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर रिएक्शन मांगा। पत्रकार का सवाल पूरा होने तक जैकी श्रॉफ कुछ नहीं बोले और इस दौरान एंकर ने पत्रकार से कहा कि वो सिर्फ प्रोजेक्ट के बारे में ही बात करें, इधर-उधर ना जाएं। जब पत्रकार का सवाल खत्म हो गया तब जैकी श्रॉफ ने मुंह से कुछ नहीं कहा बल्कि उन्होंने ऊपर की ओर इशारा करके बताया कि सबकुछ उसके हाथ में है और उसे अपना काम करने दो। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल

End of Feed