Isha Rikhi का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल, Badshah संग तलाक की फिर उड़ीं अफवाहें!

Badshah-Isha Rikhi Divorce Rumours: ईशा रिखी ने हाल ही में ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसे देखकर लोगों ने बादशाह संग उनके तलाक होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Badshah-Isha Rikhi Divorce Rumours: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने साल 2026 की शुरुआत में एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से शादी करने की जानकारी फैन्स के बीच साझा की थी। यह नोट तब आया है जब कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी को लेकर फैंस के बीच चिंता पैदा हो गई थी। ईशा रिखी ने हाल ही में डर, खामोशी और खुद को दबा हुआ महसूस करने के बारे में एक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि वो लंबे समय से चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि यह रास्ता उन्हें सबसे सही लगता है। ईशा रिखी के इस पोस्ट के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि बादशाह संग हुई उनकी शादी में कुछ को गड़बड़ है। इसके बाद ईशा रिखी ने एक बार फिर हैरान कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन)

Badshah-Isha Rikhi Divorce Rumours

बादशाह-ईशा रिखी के तलाक की फिर उड़ीं अफवाहें

ईशा रिखी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

27 जुलाई यानी सोमवार की शाम ईशा रिखी ने उस स्ट्रगल के बारे में बात की, जो अक्सर दिखाई नहीं देती है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'ऐसे युद्ध भी होते हैं जिनके घाव कभी दिखाई नहीं देते हैं। बहुत समय तक मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर लगता था। मैं अपने पति के प्रभाव, पावर और रिसोर्सेज से दबी हुई महसूस कर रही थी और मैंने खुद को समझा लिया था कि चुप रहना ही सभी चीजों का इलाज है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rishab Shetty की 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई Bhumi Pednekkar की एंट्री, निभाएंगी ये किरदार)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'चुप्पी कभी स्वीकृति नहीं थी। वो जीने का एक तरीका था। आज मैंने डर की जगह हिम्मत चुनी है। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं लेकिन आखिरकार मैं इस दिखावे को बंद कर रही हूं कि सब कुछ ठीक था।' इस पोस्ट के साथ ईशा रिखी ने किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया और न ही यह बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। हालांकि ईशा रिखी और बादशाह दोनों में से किसी ने भी तलाक की अफवाहों पर भी खुलकर बात नहीं की है।

End of Feed