क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा? Da-Bangg टूर से बाहर होने के बाद उड़ रही हैं अफवाहें

Sonakshi Sinha's Pregnancy Rumours: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान कहन के दबंग टूर का सोनाक्षी सिन्हा हिस्सा नहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा के अचानक बाहर होने के बाद लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि पहले सोनाक्षी सिन्हा के इस टूर का हिस्से होने की पूरी उम्मीद थी।

Sonakshi Sinha's Pregnancy Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून, 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से रजिस्टर्ड मैरिज की। उसी दिन शाम को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। शादी के कुछ दिनों से लेकर अब तक सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं। अब ऐसे में एक बार फिर लोगों को लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने का क्या कारण है?

Sonakshi Sinha

Pic Credit: Instagram

प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा!

सलमान खान के दबंग टूर से बाहर होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हाल ही में घोषणा की गई थी कि वह सलमान खान के दबंग टूर का हिस्सा होंगी लेकिन अब यह पुष्टि हो गई है कि इस टूर में शामिल नहीं होंगी। आखिरी समय में सोनाक्षी सिन्हा के इस तरह से बाहर होने से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। ऑर्गनाइजर द्वारा साझा किए गए एक नए पोस्टर में सलमान खान, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज, मनीष पॉल, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर और स्टेबिन बेन नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब हैं।

End of Feed