बॉलीवुड

क्या वाकई लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों से डर गए सलमान खान !! एक बयान हुआ वायरल, जिसमें उन्होंने कहा 'मैंने काले हिरण को नहीं मारा...'

Salman Khan on Shot Blackbuck: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के बीच सलमान खान का एक बयान बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हैं कि उन्होंने काले हिरण को नहीं मारा है।

Image

Salman Khan

Salman Khan on Shot Blackbuck: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। लगभग 26 सालों पहले साल 1998 में सलमान खान ने फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की थी। इस मूवी की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर आरोप लगा था कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि काले हिरण का शिकार करने के वक्त सलमान खान के साथ तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सैफ अली खान भी मौजूद थे। इस मामले में सलमान खान की गिरफ्तारी भी हुई थी। अब सलमान खान एक बयान बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने काले हिरण को नहीं मारा था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सलमान खान की एक क्लिप खूब वायरल हो रही है। काले हिरण के शिकार के मामले में बात करते हुए सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि यह बहुत लंबी कहानी है। मैंने काले हिरण का शिकार नहीं किया था।' अब इस वायरल बयान ने सलमान खान एक फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान कभी ऐसा गलत काम नहीं कर सकते हैं।' वहीं दूसरी ने लिखा, 'सलमान खान किसी को नहीं मार सकते हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने अपना वादा पूरा करते हुए रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में स्पेशल अपीयरेंस के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में सलमान खान को चुलबुल पांडे का किरदार दोहराते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा भाईजान के पास फिल्म 'सिकंदर' भी है, जिसकी शूटिंग जारी है। यह फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article