Rajkumar Hirani on Working With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्मों को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी रणबीर कपूर एक बार फिर से राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के साथ काम करने वाले हैं। राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की जोड़ी को फिल्म संजू में काफी पसंद किया था। फैंस दोनों को जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए बेताब थे। लेकिन इन सब के बीच राजकुमार हिरानी का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर संग फिल्म करने पर रिएक्शन दिया है।
राजकुमार हिरानी के साथ काम करेंगे रणबीर कपूर? (Image Source: Movie Sanju/ IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:राजकुमार हिरानी को टाइम नहीं दे पा रहे रणबीर कपूर!! 2027 के लिए टला अगला प्रोजेक्ट
राजकुमार हिरानी-रणबीर कपूर करेंगे साथ काम?
एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से खबरों में, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि राजकुमार हिरानी का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर संग दोबारा काम करने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। News18 से बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने इन खबरों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा, 'फिलहाल मैं रणबीर के साथ कोई फिल्म नहीं बना रहा हूं। लेकिन मैं उनके साथ दोबारा काम जरूर करना चाहूंगा। मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं कि हम साथ में फिल्म कर रहे हैं। कई बार तो मैं अखबार पढ़कर खुद ही जानता हूं कि मैं कौन-सी फिल्म बना रहा हूं। तब सोचता हूं कि आखिर ये खबर आई कहां से?' आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर ने फिल्म संजू में साथ काम किया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Ranbir Kapoor ने Kangana Ranaut के घर जाकर दिया था 'संजू' के लिए ऑफर, एक्ट्रेस ने चुटकी में ठुकरा दिया
नई फिल्मों पर दिया रिएक्शन
इस समय राजकुमार हिरानी दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जिसमें आमिर खान नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कंफर्म किया कि '3 इडियट्स 2' और 'मुन्ना भाई 3' पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। दोनों फिल्में जरूर बनेंगी, लेकिन सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी स्क्रिप्ट कब पूरी होती है।'
