ऋतिक रोशन की पैन-इंडिया मूवी क डायरेक्ट करेंगे Prithviraj Sukumaran !! मेकर्स ने इन खबरों की बताई सच्चाई

Makers React on Prithviraj Direct Hrithik's Next: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस प्रोडक्शन हाउसेस में से एक 'होम्बले फिल्में' बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि ऋतिक रोशन के साथ पैन-इंडिया मूवी बना रहे हैं। मेकर्स ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है, जिसमें कहा गया था कि पृथ्वीराज सुकुमारन इस मूवी को डायरेक्ट करेंगे।

Makers React on Prithviraj Direct Hrithik's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक बड़े बजट की पैन इंडिया मूवी के लिए प्रोडक्शन हाउस 'होम्बले फिल्में' से हाथ मिलाया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही ऋतिक रोशन के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ऋतिक रोशन संग फिल्म करने की 'होम्बले फिल्में' द्वारा अनाउंसमेंट की जाने के बाद से अफवाहें आने शुरू हो गईं कि मेकर्स ने साउथ एक्टर-डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को इस मूवी का निर्देशन करने के लिए ऑनबोर्ड लिया है। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब मेकर्स ने पृथ्वीराज सुकुमारन को बतौर डायरेक्टर लेने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Hrithik Roshan-Prithviraj Sukumaran

पृथ्वीराज सुकुमारन डायरेक्ट नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म

पिंकविला से बात करते हुए मेकर्स ने बताया कि इस मूवी के लिए अभी तक किसी भी डायरेक्टर को फाइनल नहीं किया गया है। ऐसी किसी भी अफवाहों पर विश्वास ना किया जाए। वे खुद ही इस बारे में लोगों के बीच अनाउंसमेंट करेंगे। मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि पृथ्वीराज सुकुमारन आने वाले दिनों में ऋतिक रोशन की पैन-इंडिया मूवी को डायरेक्ट नहीं करेंगे।

End of Feed