Parineeti Chopra ने राघव चड्डा संग चोरी-छिपे रचाई सगाई? वायरल VIDEO में दिखी एक्ट्रेस की अंगूठी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 09:26 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा आए दिन एक साथ नजर आते हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे के सगाई कर ली है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • परिणीति चोपड़ा की सगाई की खबरें हुई वायरल।
  • राघव चड्डा संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में परिणीति।
  • परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Parineeti chopra and raghav chadha engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनिया के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि दोनों ने चोरी-छिपे सगाई भी कर ली है। अभी तक ना तो राघव चड्डा और ना ही परिणीति चोपड़ा ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी खुलकर बोला है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की राघव चड्डा संग सगाई भी हो चुकी है। आइए एक बार परिणीति के लेटेस्ट वीडियो पर नजर डालते हैं।

parineeti chopra and raghav chadha

parineeti chopra and raghav chadha

क्या हो चुकी है परिणीति और राघव की सगाई?

राघव चड्डा संग रिलेशनशिप की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस जहां कहीं भी जाती हैं, उनसे रिलेशनशिप से जुड़े सवाल किए जाते हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे राघव चड्डा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल कर रहे हैं। जिसपर परिणीति ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं, वहीं एक्ट्रेस कहती हैं। ‘आप लोग पागल हो गए हैं क्या?’ इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि यह उनकी सगाई की अंगूठी है।

End of Feed