'Brahmastra 2' में दीपिका पादुकोण को इस नई एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस !! Ranbir Kapoor संग बनेगी जोड़ी

Deepika Padukone Out From Brahmastra 2: रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण के होने की खबरें अब गलत साबित हो रही हैं। इस मूवी में मेकर्स ने एक नई एक्ट्रेस को कास्ट करने का प्लान किया है।

Deepika Padukone Out From Brahmastra 2: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) लगातार चर्चा में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा है कि दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने फिल्म में अहम रोल के लिए कास्ट किया है। मगर इन खबरों पर अब एक न्य अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह अब 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) नजर आ सकती हैं। मेकर्स ने इस मूवी में एक अहम किरदार के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mahakali Shukracharya's War Cry Teaser: असुरों के गुरु शुक्राचार्य बनकर तबाही मचाएंगे Akshaye Khanna, जबरदस्त है टीजर)

Deepika Padukone Out From Brahmastra 2

'ब्रह्मास्त्र 2' से कट गया दीपिका पादुकोण का पत्ता? (Pics Credit: Instagram)

'ब्रह्मास्त्र 2' में अनीत पड्डा का होगा खास रोल?

Filmfare की एक रिपोर्ट के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र 2' में एक अहम निभाने के लिए अनीत पड्डा से बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक उनकी एंट्री को लेकर निर्माताओं ने आधिकारिक तौर कोई घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अनीत का किरदार उनके अब तक के काम से काफी अलग होगा। ऐसे में अगर वह फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो दर्शकों को उनका एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है।

क्या दीपिका पादुकोण होंगी फिल्म का हिस्सा?

पहली 'ब्रह्मास्त्र' के लास्ट में दीपिका पादुकोण के होने के संकेत मिले थे। दीपिका पादुकोण फिल्म के अगले भाग में अमृता यानी शिवा की मां का किरदार निभा सकती हैं। लेकिन बाद में दीपिका के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया कि दीपिका के 'ब्रह्मास्त्र 2' का हिस्सा होने से जुड़ी सभी खबरें गलत हैं। ऐसे में फिल्म में उनकी वापसी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Box office: 200 करोड़ी होने वाली है इमरान-दिशा की फिल्म, देखें आंकड़े)

End of Feed