Indian Pickleball League 2025: पिकलबॉल लीग के तीसरे दिन कृति खरबंदा ने बढ़ाया प्लेयर्स का मनोबल, देखें फोटोज

Indian Pickleball League 2025: हाल ही में इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की शुरुआत हुई है। इस खेल को लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं। भारत में ये खेल काफी पॉपुलर हो गया है। तीसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा मैच देखने पहुंची। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई है।

Indian Pickleball League 2025: हाल ही में इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की शुरुआत हुई है। दूसरे दिन सोनम बाजवा और नितांशी गोयल मैच देखने पहुंची थी। इन दोनों की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने 'टाइम्स ग्रुप' के एमडी विनीत जैन के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई थी। साथ ही दोनों ने प्लेयर्स का मनोबल भी बढ़ाया। इस बीच तीसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा मैच देखने पहुंची। उनकी भी फोटोज सामने आ गई है, जिन्हें देखकर फैंस गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

indian pickle ball 2025

pic credit- times network

कृति खरबंदा ने किया एंजॉय

दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 के तीसरे दिन, कृति खरबंदा इस खेल आयोजन का आनंद लेती नजर आई। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने उन्हें खेल की बारीकियों के बारे में बताया और मार्गदर्शन किया, जिससे अभिनेत्री ने कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह बहुत अच्छा समय बिताया। कृति ने इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 को अपना समर्थन दिया और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ एक अभ्यास मैच भी खेला। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि डियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) को आप तक जूम टीवी और मिरर नाउ पर रोजाना दोपहर 2:30 बजे से देख सकते हैं। [1] डीडी स्पोर्ट्स पर हर रात 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे का हाइलाइट्स पैकेज प्रसारित होता है।

End of Feed