IND vs SA: विराट कोहली ने रायपुर में खेली 'विराट' पारी तो सातवें आसमान पर पहुंचीं अनुष्का शर्मा, पति पर लुटाया प्यार

Anushka Sharma Post: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धांसू बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया। इस बात से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इसपर...

Anushka Sharma Post: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया। कोहली का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले रांची वनडे में भी कोहली ने सेंचुरी लगाई थी। इस तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के शतकों की संख्या अब 84 हो चुकी है। वहीं वनडे में ही उन्होंने 53 शतक पूरे कर लिए हैं। इस बात से फैंस गदगद हो गए हैं। इस बीच विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

virat kohli anushka sharma

pic credit- instagram

अनुष्का शर्मा ने लुटाया प्यार

3 दिसंबर यानी आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने अपना 53वां शतक ठोक दिया। पूरा देश झूम उठा और सबसे ज्यादा खुशी उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को हुई है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर विराट की शतक के बाद मैदान पर खड़े होने की फोटो शेयर की और उनपर लुटाया है। शतक पूरा करते ही विराट ने अपनी चेन निकाली और उसमें बंधी शादी की अंगूठी को प्यार से चूमा। ये पहली बार नहीं है हर बार शतक के बाद विराट या तो अंगूठी चूमते हैं या फिर जीतने के बाद अनुष्का को गैलरी से नीचे बुलाकर गले लगाते हैं। विराट कोहली का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

End of Feed