IND vs ENG: टीम इंडिया की हार के बाद Rahul Vaidya से लेकर Aly Goni तक, टीवी स्टार्स ने ऐसे किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 07:10 PM IST

IND vs ENG; TV Celebs Reaction on Team India Defeat: इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस के लिए आज का दिन यकीनन अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। टीम की हार के बाद कई सेलिब्रिटीज का रिएक्शन सामने आया है। आइए उन रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया की हार के बाद टीवी स्टार्स का रिएक्शन आया सामने।
  • राहुल वैद्य ने IPL को बताया टीम इंडिया की हार की वजह।
  • वहीं अली गोरी और नकुल मेहता ने भी रिएक्ट किया है।

Team India Defeat in T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमी फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टीम इंडिया के ट्रॉफी जीतने के सपने पर भी पानी फिर गया है। इंडिया क्रिकेट टीम की हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर टीवी सेलिब्रिटीज का रिएक्शन भी लगातार आ रहा है। आज इंग्लैंड से मिली हार के बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और राहुल गोनी ने भी रिएक्ट किया है। आइए टीवी स्टार्स के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

IND vs END, Aly Goni and Rahul Vaidya Reaction

IND vs END, Aly Goni and Rahul Vaidya Reaction

'हार के लिए जिम्मेदार IPL'

राहुल वैद्य ने टीम इंडिया की हार के बाद लिखा, ‘लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम के बड़ा फैन होने के नाते मुझे एक शिकायत है.. भारत हमेशा आईसीसी विश्व टूर्नामेंट जीतने में विफल रहता है ! और मानो या न मानो आईपीएल इसकी एक बड़ी वजह है।’ उन्होंने एक ट्वीट में यह भी लिखा, ‘लोग केएल राहुल को दोषी ठहरा रहे हैं.. लेकिन पहली इनिंग मे हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था। बात सिर्फ इतनी है कि उनकी बल्लेबाजी काफी स्ट्रोंग है। और हमारे गेंदबाज कुछ भी शानदार नहीं कर सके! #INDvsENG।’

End of Feed