IND vs Aus World Cup Final 2023: आज दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Final) मैच पर टिकी हुई हैं। आज अहमदाबाज स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए कई सितारे रवाना हो गए हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। आज इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का इंतजार आज हर कोई कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर सितारों के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
IND vs AUS World Cup Final
यह भी पढ़ें- Tanu Weds Manu के 8 साल बाद कंगना और आर माधवन फिर करेंगे काम, एक्ट्रेस ने शुरु की फिल्म की शूटिंग
इसी के साथ ही यह सितारे टीम इंडिया की जर्सी में भी नजर आ रहे हैं। भारत को साल 2011 के बाद वर्ल्ड कप उठाते देखने का सपना आज पूरा हो सकता है। देशभर के फैंस और सितारे टीम इंडिया को अपनी बेस्ट विशेज दे रहे हैं। आइए इन वीडियोज पर एक नजर डालते हैं।
दीपिका-रणवीर पहुंचे अहमदाबाद
आज ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का वर्ल्डकप फाइनल देखने के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहमदाबाद पहुंच गए हैं। एक तरफ जहां दीपिका अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं, वहीं रणवीर अकेले ही पहुंचे हैं। रणवीर-दीपिका के अलावा सारा तेंदुलकर समेत और भी कई सितारे आज टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाते नजर आने वाले हैं।
