बॉलीवुड

Tanu Weds Manu के 8 साल बाद कंगना और आर माधवन फिर करेंगे काम, एक्ट्रेस ने शुरु की फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 05:52 PM IST

कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म में कंगना के साथ आर माधवन लीड रोल में नजर आएंगे। बॉलीवुड के ये हिट जोड़ी 8 साल बाद फिर से साथ में दिखाई देगी। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Image

Kangana Ranaut (credit pic: instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आर माधवन (R. Madhavan) की हिट जोड़ी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। एक बार फिर ये जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। कंगना और आर माधवन साथ में पैन इंडिया साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर मूवी में साथ नजर आएंगे। फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। कंगना ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग चेन्नई में शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के शुभ मुहूर्त की फोटो शयेर करते हुए कैप्शन लिखा, आज चेन्नई में हमने अपनी नई फिल्म, एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही बाकी डिटेल्स सामने आएंगी। इस असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी अपकमिंग फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।

कंगना ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग

फिल्म का निर्देशन थलाइव के डायरेक्टर विजय करेंगे। एक्ट्रेस ने विजय के साथ फोटो शेयर की है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, फिल्म के पहले दिन भारतीय सिनेमा के भगवान थलाइवर के सेट पर अचानक आने से हम सब एक्साइटेड हो गए। क्या प्यार दिन है। मिसिंग मेडी। एक्टर आर माधवन जल्द शूटिंग ज्वाइन करेंगे। फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी।

कंगना ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर की। फैंस दोनों एक्टर्स को तनु वेड्स मनु में देखने की मांग करने लगे। इसके अलावा कंगना की फिल्म इमरजेंसी भी पाइपलाइन में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article