Imtiaz Ali की अगली फिल्म में फिर दिखेगी Sharvari और Vedang Raina की जोड़ी

वेदांग रैना और शरवरी के साथ डायरेक्टर इम्तियाज अली ने कुछ दिनों पहले ही मैं वापस आऊंगा नाम की मूवी दी थी, जिसके बाद अब वो इन दोनों स्टार्स के साथ अपनी नेक्स्ट फिल्म भी बनाने जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांग-शरवरी की फिर से बनी जोड़ी
  • इम्तियाज अली बनाएंगे अपनी अगली फिल्म
  • नवम्बर में शुरू होगी शूटिंग

डायरेक्टर इम्तियाज अली जब भी दिल से कोई प्रोजेक्ट बनाते हैं तो वो दर्शकों के बीच छा जाता है। अब उनकी आखिरी रिलीज मैं वापस आऊंगा ही ले लीजिए, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान बंटवारे का वो दर्द दिखाया जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। इस फिल्म ने दर्शकों को ना केवल रुलाया बल्कि उन्हें इंसानी जान की कीमत भी समझायी। मैं वापस आऊंगा जैसी सफल मूवी देने के बाद इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कसने लगे हैं। खबरें हैं कि वो इस साल नवम्बर के महीने से अपनी अगली फिल्म शुरू करेंगे, जिसकी कास्टिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है।

Imtiaz Ali की अगली फिल्म में फिर दिखेगी Sharvari और Vedang Raina की जोड़ी, नवम्बर से शुरू होगी शूटिंग

Imtiaz Ali की अगली फिल्म में फिर दिखेगी Sharvari और Vedang Raina की जोड़ी, नवम्बर से शुरू होगी शूटिंग (Image Source: Social Media/AI)

Sharvari और Vedang Raina फिर दिखेंगे साथ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने अपनी अगली फिल्म की कहानी चुन ली है और उसके लिए उन्होंने दो स्टार्स भी फाइनल किए हैं। ये स्टार्स कोई और नहीं बल्कि वेदांग रैना और शरवरी ही हैं, जो उनकी मैं वापस आऊंगा में भी दिखे थे। फिल्म का स्क्रीनप्ले लॉक हो चुका है और टीम प्रोडक्शन वर्क में भी लग चुकी है। इम्तियाज अपनी टीम के साथ इन दिनों लोकेशन्स फाइनल कर रहे हैं और जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू करने का फैसला लेंगे।

End of Feed