Ileana D'cruz Baby Health : बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज( Ileana D'cruz) इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हसीना अपने दो महीने के बेटे के साथ सारा दिन गुजार रहीं हैं। वहीं अपने फैंस को खुश करने के लिए एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इलियाना ने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख एक्ट्रेस के फैंस घबरा गए हैं। इसी के साथ इलियाना ने एक नोट भी लिखा है जिसे पढ़ हर कोई सोचने पर मजबूर हो रहा है कि आखिर हुआ क्या है। आइए जानते हैं की है पूरा मामला
कल रात एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर की इस फोटो में उनका बेटा कोआ आराम कर रहा है लेकिन एक्ट्रेस के चेहरे पर उदासी है। उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा है कि, "जब आपका बच्चा तकलीफ में होता है तो आपको भी उतना ही दर्द महसूस होता है। इस दर्द के लिए कोई आपको तैयार नहीं करता" इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस को उनके बेटे की तबीयत की चिंता हो रही है। साथ ही एक्ट्रेस को बिना मेकअप के देख सभी उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए हैं।
बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त 2023 को koa Phoenix Dolan को जन्म दिया था। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि इलियाना के हसबैंड और कोआ के पापा को लेकर अभी भी प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।
