बॉलीवुड

RRR स्टार Ramcharan ने नंगे पांव पहुंचकर किए सिद्धीविनायक के दर्शन, फैंस बोले- 'इसे बोलते हैं स्टार..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 4, 2023, 01:12 PM IST

Ramcharan Visited Siddhivinayak Temple: साउथ सुपरस्टार रामचरण (Ramcharan) फिल्म आरआरआर (RRR) के बाद ही पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। अब रामचरण सिद्धीविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नंगे पैर मंदिर पहुंचते दिख रहे हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Ramcharan seeks blessings at Siddhivinayak Temple

Ramcharan Visited Siddhivinayak Temple: साउथ सुपरस्टार रामचरण (Ramcharan) फिल्म आरआरआर (RRR) के बाद ही पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। अब रामचरण सिद्धीविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नंगे पैर मंदिर पहुंचते दिख रहे हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। राम चरण ने सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के सामने माथा टेका और पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की है। मुबंई के सिद्धिविनायक मंदिर में बीते कई दिनों से एक्टर्स का तांता लगा हुआ है। इस बीच अब रामचरण ने भी भगवान का आशीर्वाद लिया और दर्शन किए।

इस दौरान रामचरण के हाव भाव ने फैंस का दिल जीत लिया है। रामचरण नंगे पैर सिद्धीविनायक दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। एक्टर ने माथे पर तिलक और कंधे पर गमछा डाला हुआ है इसी के साथ ही वह ब्लैक कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। रामचरण की तस्वीरें काफी पसंद की जा रहा हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

रामचरण को बुलाया फैंस ने असली स्टार

रामचरण की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, इसी के साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह नंगे पैर मंदिर पहुंचे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'यही फर्क हैं साउथ स्टार्स और बॉलीवुड के स्टार्स में। वह आज भी अपने कल्चर से जुड़े हुए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article