Ibrahim Ali Khan on Hearing Disability: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है। इब्राहिम अली खान अपनी पहली फिल्म नादानियां (Naadaniyaan) से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इब्राहिम अली खान इस फिल्म के बाद अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इब्राहिम अली खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने कुछ ऐसे खुलासे किए है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इब्राहिम अली खान का ये इंटरव्यू इन दिनों बी-टाउन में काफी चर्चा में बना हुआ है।
इब्राहिम अली खान को बचपन में थी ये दिक्कत
इब्राहिम अली खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। GQ India को दिए इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम अली खान ने खुलासा किया कि 'जब मैं पैदा हुआ, तो मुझे बहुत ज्यादा पीलिया हो गया था। इसकी वजह से मेरे दिमाग के निचले हिस्से को नुकसान हुआ और मैंने अपनी सुनने की ताकत का बड़ा हिस्सा खो दिया। जिसका असर मेरी स्पीच पर पड़ा। मैं आज भी अपनी आवाज और डायलॉग डिलीवरी को बेहतर करने के लिए बहुत मेहनत कर रहा हूं।' इब्राहिम अली खान के इस खुलासे के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। इब्राहिम अली खान ने कई साल तक ये राज सबसे छुपाकर रखा।
इन फिल्मों में नजर आएंगे इब्राहिम अली खान
इस इंटरव्यू के अलावा इब्राहिम अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म सारजमीं (Sarzameen) को लेकर चर्चा में बने हैं। ये इब्राहिम अली खान की पहली बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली मूवी है। इब्राहिम अली खान की ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इब्राहिम अली खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
