"दुआ लिपा के साथ बच्चे पैदा करना पसंद करूंगा' बादशाह को भारी पड़ा ऐसा कमेंट, लोगों ने कहा-"वजन के साथ दिमाग भी कम हुआ है क्या?"

रैपर बादशाह बीत कुछ समय से अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट कर दिया,जिसके बाद वो गलत कारण के कारण सुर्खियों में आ गए गए हैं। लगातार लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि बादशाह ने क्या कहा है।

रैपर बादशाह अक्सर सुर्खियां में बने हुए रहते हैं। हाल ही में रैपर ने ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद वो गलत कारणों के कारण चर्चा में आ गए हैं। बादशाह ने हाल ही में एक्स पर लिखा-"दुआ लिपा (लाल दिल इमोजी)।" इस पोस्ट के बाद फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने कहा-"आप उनके साथ एल्बम करने वाले हैं?" इसके जवाब में बादशाह ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गए है। आइए जानते हैं कि रैपर ने क्या कहा है।

Badshah

Badshah

रैपर मजाक करते हुए बोले-"मैं उसके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करूंगा भाई।" रैपर बादशाह के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग रैपर पर निशाना साध रहे हैं। एक ने लिखा, "वजन घटाने के साथ-साथ दिमाग भी कमजोर हो गया है। दूसरे ने लिखा-" शांत हो जाओ कैसानोवा। यह आत्मविश्वास नहीं है। तीसरे ने लिखा-" क्या पागलपन है।"

End of Feed