रचित सिंह से शादी करेंगी Huma Qureshi !! इस महीने में दोनों लेंगे सात फेरे

Huma Qureshi-Rachit Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो 2026 में कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह से शादी कर सकती हैं।

Huma Qureshi-Rachit Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि हुमा कुरैशी रचित सिंह संग रिश्ते में हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर बड़ी तेजी से फैल रही हैं। पार्टीज और इवेंट्स में हुमा कुरैशी और रचित सिंह को कई बार साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि अभी तक हुमा कुरैशी और रचित सिंह (Rachit Singh) ने अफेयर्स की अफवाहों की पुष्टि नहीं की। वहीं दूसरी ओर ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है और इस कपल ने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला कर लिया है।

Huma Qureshi and Rachit Singh

हुमा कुरैशी और रचित सिंह जल्द लेंगे सात फेरे (Pic Credit: Instagram)

इस महीने में शादी करेंगे हुमा-रचित

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार हुमा कुरैशी और रचित सिंह साल 2026 में शादी कर सकते हैं। बाताया जा रहा है कि इस कपल के अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। शादी की तैयारियां हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने शुरू कर दी हैं। कपल की ओर से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक हुमा कुरैशी शादी के बाद के एक शानदार पार्ट भी होस्ट कर सकती हैं। इस शादी में दोनों के परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। (इसे भी पढ़ें: 2026 की 6th हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'राजा शिवाजी', 'धुरंधर 2'-'बॉर्डर 2' का नहीं टूटा रिकॉर्ड)

End of Feed