Hum Tum Re-Release: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर इस दिन होगी री-रिलीज, जानिए तारीख

Hum Tum Re-Release: निर्माताओं ने बीते कुछ महीनों में अपनी सुपरहिट मूवीज को सिनेमाघरों में दोबारा पेश किया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर मूवी 'हम-तुम' को भी मई महीने री-रिलीज किया जाएगा। जानिए यह मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी।

Hum Tum Re-Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मेकर्स एक के बाद एक सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने में लगे हुए हैं। बीते कुछ महीनों में निर्माताओं ने अपनी कई मूवीज को री-रिलीज कर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। इसी चलन को देखते हुए अब सैफ अली खान और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'हम तुम' को भी मेकर्स ने री-रिलीज करने का फैसला किया है। तो चलिए देखते हैं कि मेकर्स सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी स्टारर को किसी दिन बड़े पर पेश करेंगे।

Hum Tum Re-Release

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'हम तुम' इसी महीने यानी 16 मई को री-रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। यह फिल्म 28 मई, 2004 को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी बेस्ड मूवी को उस समय लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी 'हम तुम' ने सफलता का स्वाद चखा था। सूत्रों ने पुष्टि की है कि 'हम तुम' थिएटर में दोबारा रिलीज होने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कितने रुपये कमाने में सफल रहती है।

End of Feed