'खराब VFX तकलीफ देती है...' रणबीर कपूर की रामायण के टीजर को देख ऋतिक रोशन ने कह दी बड़ी बात!!

Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायाण के VFX को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई लोगों को इसका VFX पसंद नहीं आया है। इस बीच ऋतिक रोशन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में ऋतिक ने रामायण के VFX पर रिएक्ट किया है।

Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायाण इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आए। जहां कई लोगों को रणबीर कपूर इस लुक में अच्छे लगे तो वहीं कई लोगों ने रणबीर में कमियां निकाली। साथ ही चंद लोगों ने फिल्म के VFX पर भी सवाल उठाए। इस बीच ऋतिक रोशन ने रामायण के VFX पर रिएक्ट किया है।-ये भी पढ़ें- 'मैं इसके लायक नहीं हूं...' डर के मारे रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी 'रामायण'

Hrithik Roshan on VFX

Hrithik Roshan on VFX (pic credit-instagram)

hrithik roshan on VFX (pic credit- ramayana teaser)

ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट

फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से इंटरनेट पर चर्चा थम ही नहीं रही है। रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन VFX को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर VFX को लेकर दर्शकों की सोच पर बात की। ऋतिक ने लिखा, 'हां, खराब VFX होती है, जो देखने में बहुत तकलीफ देती है। खासकर मुझे। लेकिन कुछ फिल्ममेकर ऐसे भी हैं जो कभी न देखे गए सपने दिखाने की हिम्मत रखते हैं। कल्कि 2898 एडी, बाहुबली, रामायण और मेरे पिता की फिल्में कोई मिल गया और कृष बनाने वाले मेरे हीरो हैं।'

End of Feed