Krrish 4 Update: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि फिल्म कृष 4 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो गई है। मूवी में प्रियंका और ऋतिक रोशन की हिट जोड़ी देखने को मिलेगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
होल्ड पर चली गई कृष 4
'कृष' भारतीय सिनेमा का सबसे पसंदीदा सुपरहीरो कैरेक्टर है। दर्शक पिछले 10 साल से कृष 4 का इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक ने यश राज फिल्म्स के साथ मिलकर कृष 4 की घोषणा की थी और इस बार वे खुद डायरेक्टर भी बनने वाले थे। लेकिन अब फिल्म पर ब्रेक लग गया है। बॉलीवुड हंगामा को मिली जानकारी के मुताबिक ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच बजट को लेकर बात नहीं बन पाई।
कब रिलीज हो सकती है कृष 4
ऋतिक फिल्म को करीब 500 करोड़ के बजट में बनाना चाहते हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा 350 करोड़ के बजट पर अटक गए हैं। कई दौर की बातचीत के बाद दोनों ने फिलहाल कृष 4 को साइडलाइन कर दिया है। ऋतिक अब दूसरे स्टूडियोज से बात कर रहे हैं और बजट को ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट में बदलाव कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ऋतिक आदित्य चोपड़ा की फीडबैक को सकारात्मक तरीके से ले रहे हैं। वे जल्द ही कोई नई फिल्म शुरू करने वाले हैं और उसके बाद ही कृष 4 पर पूरा फोकस करेंगे।
प्रियंका चोपड़ा को लेकर आई थी ये खबर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका को ऋतिक रोशन की कृष 4 में फीमेल लीड फाइनल कर लिया गया है, जो लोग पुरानी बातें भूल गए हों, उन्हें बता दें कि प्रियंका ने कृष सीरीज की आखिरी दो फिल्मों में लीड रोल किया था।
