Vikram Vedha & PS-1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम पोन्नियिन सेल्वन-1 और‌ विक्रम वेधा, कारोबार में हुई भारी गिरावट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:34 AM IST

Ponniyin Selvan- 1 & Vikram Vedha Box Office: मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन- 1 बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती जा रही है। वहीं, ऐसा ही कुछ हाल ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पोन्नियिन सेल्वन- 1 के कारोबार में आई गिरावट।
  • ऋतिक और सैफ की विक्रम वेधा का भी बुरा हाल।
  • दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े निराशाजनक।

Ponniyin Selvan- 1 And Vikram Vedha Box Office Collection: रिलीज के दूसरे हफ्ते के बाद भी मणि रत्नम (Mani Ratnam) द्वारा निर्देशित फिल्म पन्नियिन सेल्वन- 1 (Ponniyin Selvan- 1) का फैन बेस बना हुआ है। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। जिसके बाद वीकेंड इस फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ था। वीकेंड की वजह से इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई थी। दूसरे वीकेंड का भी इस फिल्म ने भरपूर फायदा उठाया लेकिन बीते सोमवार को इस फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट हुई। पोन्नियिन सेल्वन- 1 की तरह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का हाल है। यहां देखें दूसरे हफ्ते के पहले सोमवार को इन दोनों फिल्मों की कमाई कितनी हुई।

सोमवार को फुस्स हुई ‌पोन्नियिन सेल्वन- 1 (Ponniyin Selvan- 1 Box Office Collection)

बीते शनिवार और रविवार की बात की जाए तो इस फिल्म ने वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए शानदार कमाई की थी (Ponniyin Selvan Box Office Collection)। लेकिन दूसरे हफ्ते के सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। खबरों के अनुसार दूसरे, सोमवार को इस फिल्म ने महज 5 करोड़ 10 लाख रूपए की ही कमाई की है। पहले शनिवार को जहां इस फिल्म ने 15.45 करोड़ रुपए कमाए थे वहीं दूसरे सोमवार को 15.95 करोड़ की कमाई करके एक नई उम्मीद जगाई थी। लेकिन सोमवार को दिखे गिरावट की वजह से एक बार फिर मेकर्स को झटका लगा है।

End of Feed