Hrithik Roshan Reviews Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा बेस्ड फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। रिलीज होने के बाद से यह मूवी दर्शकों का जीतने में सफल रही है। इस वॉर ड्रामा फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों के साथ-साथ अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' देख ली है। इस मूवी को देखने के बाद ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की टीम को खूब बधाई दी है।
Pic Credit: Instagram
ऋतिक रोशन ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ
ऋतिक रोशन ने 'बॉर्डर 2' का रिव्यू करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई! दिल को छू लेने वाली फिल्म! पूरी टीम को बधाई।' ऋतिक रोशन ऐसे पहले सेलेब्रिटी नहीं है, जिन्होंने 'बॉर्डर 2' की तारीफ की है। आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स सनी देओल की फिल्म को प्यार दे चुके हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 'बॉर्डर 2' की तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 5: 200 करोड़ी होने बाल-बाल बची सनी पाजी की फिल्म, देखें आंकड़े
'बॉर्डर 2' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस मूवी में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई एक्टर्स अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स ने मिलकर किया है। यह मूवी 5 दिनों में 196 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। आने वाले दिनों में यह कमाई और बढ़ने वाली है।
