ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जल्द ही फिल्म वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन ने क्या अपडेट किया है। अटलांटा, जॉर्जिया में हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 को लेकर विस्तार से बात की है। इस इवेंट में ऋतिक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। बस एक गाना की शूटिंग बाकी है, जिसमें जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं।
Hrithik Roshan
वॉर 2 होगी वॉर से शानदार
ऋतिक ने कहा, "मुझे डर था कि सीक्वल कैसा होगा, लेकिन मुझे कहना होगा कि मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। एक गाना बचा है बस, फिल्म शूट हो गई है। और वह गाना जूनियर एनटीआर के साथ है, जिसे मैं अब फिल्माने जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगा। मैं नर्वस हूं, लेकिन यह फिल्म पार्ट 1 से बड़ी और बेहतर होगी।
वॉर 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा
ऋतिक से जब फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा-"जूनियर एनटीआर। मैंने उनके साथ वॉर 2 किया है और वह कमाल के हैं। वह शानदार हैं। वह एक बेहतरीन को-स्टार हैं। मुझे लगता है कि हमने कुछ अच्छा किया है और मैं आप लोगों द्वारा इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता। वॉर 2, 14 अगस्त को रिलीज होगी।" वॉर 2 को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। ये फिल्म ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की हिट वॉर का सीक्वल है। यह फिल्म जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड में पहली फिल्म है और इसमें कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
