Krrish 4 Delay Till 2026: बॉलीवुड दुनिया की सबसे सफल सुपरहीरो फिल्म 'कृष' के लोग आज भी दीवाने हैं। तीनों पार्ट हिट होने के बाद फ्रेंचाइजी 'कृष 4' के साथ जल्द ही बड़े स्क्रीन्स पर लौटेगी। फिल्म में एक बार फिर सुपरहीरो बन ऋतिक रोशन दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार है। आए दिन फिल्म से जुड़ी बड़ी से छोटी अपडेट सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है। हालांकि इसके पीछे का कारण और क्या और रुमर्स सामने आ रहे हैं जानिए इस रिपोर्ट में।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) को पहले सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन एन मौके पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए। एक सूत्र ने दावा किया कि 'फिल्म का बजट 700 करोड़ है। ऐसे में कोई भी प्रोडक्शन हाउस इतनी बड़ी रकम देने के लिए तैयार नहीं है। निर्माता इतना बाद जोखिम लेने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं क्यूंकी कृष 3 को रिलीज हुए एक दशक बीत चुका है।' ऐसे और रुमर्स उड़ रहे हैं कि सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक से इस बारे में मीटिंग कर फिल्म को छोड़ दिया।
इसी के साथ अब फिल्म के मेकर्स एक नई टीम लाएगी जो पहले बजट पर काम करेगी। साल 2025 में फिल्म को शूटिंग के लिए फ्लोर पर आना था लेकिन इसके कारण एक बार फिर फिल्म 2026 के लिए टाल दी गई है। साथ ही ये बात साफ हो गई है कि फैंस को 'कृष 4' के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
