Vikram Vedha Box office Prediction Day 1 : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (vikram Vedha) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिव्यूज मिले हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर -गायत्री (Director- Pushkar Gayathri) ने किया है।
vikram vedha box office prediction day 1 (credit pic: instagram)
विक्रम वेधा में ऋतिक, सैफ के अलावा राधिका आप्टे, रोहित शरफ और शारिब हाशमा, योगिका बिहाना मुख्य भूमिका में हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी गैंगस्टर वेधा और पुलिसवाले विक्रम के ईर्द- गिर्द केंद्रित है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को बनाने में 170 करोड़ की लागत आई है। आइए जानते हैं ये बिग बजट फिल्म अपने फर्स्ट डे पर कितना कलेक्शन कर सकती है।
ओपनिंग डे पर विक्रम वेधा कर सकती है इतने करोड़ की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम - वेधा अपने फर्स्ट डे 13 से 15 करोड़ की रुपये की कमाई कर सकती है। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि अगर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो फिल्म वीकेंड तक 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
#VikramVedha BO PREDICTION- Friday - ₹ 13-15 cr nett Weekend - ₹ 50 cr + ( If talks are positive) Advance sal… t.co/sIpNEE96Is
— ANI (@ANI) Sep 28, 2022
रिपोर्ट्स के अनुसार , विक्रम वेधा ब्रह्मास्त्र के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन भी 14 से 15 करोड़ के बीच था। लेकिन फिल्म ने सभी प्रीडिक्शन्स को गलत साबित करते हुए अपने फर्स्ट डे पर 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है विक्रम वेधा
विक्रम वेधा तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म के तमिल वर्जन में आर माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए थे। साउथ में ये फिल्म सुपर हिट हुई थी। इस फिल्म रका निर्देशन भी पुष्कर- गायत्री ने ही किया था।
