Hindustani Bhau ने उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर दी धमकी! बोले, 'सुधर जा नहीं तो मैं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 15, 2022, 02:25 PM IST

Urfi Javed reply on Hindustani Bhau threat: हिंदुस्तानी भाऊ और उर्फी जावेद के बीच सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद को उनके पहनावे के लिए धमकी दी है। जिसके साथ ही अब उर्फी जावेद ने भी भाऊ को करारा जवाब दिया है। उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ को अटेंशन का भूखा बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तानी भाऊ ने दी उर्फी जावेद को धमकी।
  • धमकी के बाद उर्फी जावेद मे भी करारा जवाब दिया है।
  • उर्फी ने भाऊ को अटेंशन का भूखा बताया है।

Hindustani Bhau and Urfi Javed: हिंदुस्तानी भाऊ और उर्फी जावेद, दोनों ही सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा हैं। एक तरफ जहां हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में खुलकर बात रखने के लिए जाने-जाते हैं, वहीं उर्फी जावेद अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है। अपने कपड़ों को लेकर उर्फी को अक्सर जबरदस्त ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस बीच अब हिंदुस्तानी भाऊ और उर्फी जावेद के बीच में जंग शुरू हो गई है। हाल ही में भाऊ ने उर्फी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह, उर्फी को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

Uorfi Javed and Hindustani Bhau
Uorfi Javed and Hindustani Bhau

वीडियों के वायरल होने के बाद ही अब उर्फी जावेद का जवाब भी सामने आ गया है, जिसमें वह भाऊ की सोच पर सवाल उठाते हुए नजर आ रही हैं।

End of Feed