Kala Hiran के मेकर्स को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, Salman Khan ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग

Kala Hiran Controversy Update: फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर के मेकर्स के खिलाफ सलमान खान ने सख्त कदम उठाया। सलमान ने मेकर्स के खिलाफ याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की है।

Kala Hiran Controversy Update: फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी पर विवाद हो रहा है। इस फिल्म में सलमान खान की जिंदगी से जुड़ी सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी काला हिरण केस को दिखाया जाएगा। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद ही सलमान खान (Salman Khan) की तरफ से फिल्म और इसके प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की गई। सलमान खान ने फिल्म के खिलाफ कदम उठाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सलमान की तरफ से पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन का आरोप लगाया गया, जिसके बाद शुक्रवार को सलमान की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट की तरफ से अब काला हिरण (Kala Hiran) के निर्माताओं को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'संजय हमेशा हमारे दिलों में रहोगे' एक्स पति की डेथ एनिवर्सरी पर Karisma Kapoor का पोस्ट, प्रिया ने भी किया याद)

salman khan

salman khan

    सलमान खान के वकील ने कोर्ट में क्या कहा?

    सलमान खान की तरफ से कोर्ट में पेश वकील निजाम पाशा ने कहा कि हाई कोर्ट ने पहले ही एक आदेश में सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षा दी है और ऐसी सुरक्षा दिए जाने के बाद भी 29 मई को फिल्म का पोस्टर जारी किया गया, जिसमें कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है, जो सलमान खान की तरह ही दिखता है। उसने ठीक वैसा ही नीले रंग का ब्रेसलेट पहना है, जो सलमान खान की पहचान बना हुआ है। इसके आगे वकील निजाम पाशा ने कहा कि इस फिल्म में उन आपराधिक मामलों को उठाया गया है, जिन पर मीडिया का काफी ध्यान गया है। काले हिरण केस में चार एफआईआर दर्ज की गई थीं और तीन मामलों में सलमान खान को बरी कर दिया गया है और एक की कार्यवाही कोर्ट में लंबित है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर आने वाली थी Jaspal Rana की कहानी, रॉय कपूर फिल्म्स ने निधन पर दुख जताते हुए कही ये बात)

      तय समय से पहले जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर

      कोर्ट में आगे बताया गया कि मीडिया में सलमान खान के बारे में मानहानि करने वाले बयान को लगातार फैलाया जा रहा है और इसी वजह से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। वकील ने कोर्ट में ये भी बताया कि फिल्म काला हिरण का ट्रेलर शुक्रवार की सुबह जारी कर दिया गया, जो पहले 20 जून को होने वाला था।

      कब होगी अगली सुनवाई

      बता दें कि सलमान खान यह याचिका प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भरत श्रीनाटे, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े बाकी लोगों के खिलाफ दायर की गई है और कोर्ट की तरफ से इन तमाम लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। साथ ही कोर्ट ने अब तक फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई है। कोर्ट की अगली सुनवाई अब 19 जून को होगी।

      End of Feed