'हेरा फेरी 3' पर फिर लटकी तलवार, फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं है फिल्म के राइट्स, साउथ निर्माता ने किया बड़ा दावा

Hera Pheri 3 in Trouble: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी 3' एक बार फिर मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। साउथ के एक निर्माता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 'हेरा फेरी 3' के राइट्स फिरोज नाडियाडवाला ने नहीं बल्कि उन्होंने खरीदे हैं।

Hera Pheri 3 in Trouble: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप निर्माता-निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि फिरोज नाडियाडवाला ने इस मूवी के राइट्स खरीदे हुए हैं लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनमें कुछ ही सामने आया है। साउथ के प्रोड्यूसर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि 'हेरा फेरी 3' के राइट्स फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने नहीं बल्कि उन्होंने खरीदे हैं। इस सिलसिले में साउथ निर्माता ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Hera Pheri 3 in Trouble

Pic Credit: Instagram

बार एंड बेंच की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक याचिका दायर की है, जिसमें बताया गया है कि फिरोज नाडियाडवाला को मलयालम ओरिजिनल रामजी राव स्पीकिंग (1989) का सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने का राईट था। जिसका निर्देशन 2000 में प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी' किया था। हालांकि नाडियाडवाला ने इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी (2006) बनाया और अब तीसरे पार्ट के राइट्स एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं। (इसे भी पढ़ें: दीपिका-आलिया के करियर के लिए खतरा बन रही हैं साउथ की ये 6 हसीनाएं, हाथों में लिए बैठी थीं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स)

End of Feed