Hera Pheri 3 Exclusive: परेश रावल के फैसले से दुखी हैं जॉनी लीवर, बोले 'वो दोबारा इस बारे में...'

Hera Pheri 3 Exclusive: कलाकार परेश रावल ने कुछ दिनों पहले ये फैसला लिया कि वो हेरा फेरी 3 में काम नहीं करेंगे। उन्होंने शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले ही निर्माताओं को इस बात की जानकारी दी और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच खुलासा किया। परेश रावल के कदम पर जॉनी लीवर ने खुलकर बात की है और कहा है कि परेश को अपने फैसले के बारे में फिर से सोचना चाहिए।

Hera Pheri 3 Exclusive: अक्षय कुमार की महीनों की मेहनत के बाद फिल्म हेरा फेरी 3 फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। सालों के लम्बे इंतजार के बाद इसमें एक बार फिर से दर्शकों को श्याम, बाबू भैया और राजू की तिकड़ी दिखने वाली थी लेकिन परेश रावल ने शूटिंग शुरू करने से चंद दिन पहले ये फैसला लिया कि वो हेरा फेरी 3 नहीं करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि परेश रावल हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। परेश के फैसले से हेरा फेरी 3 के मेकर्स भी हैरान हैं और माना जा रहा है कि ये मूवी फिर से ठंडे बस्ते में चली जाएगी।

Hera Pheri 3

परेश रावल के इस कदम पर जॉनी लीवर ने टाइम्स नाउ नवभरात से एक्सक्लूसिव बात की है और कहा है कि उन्हें दोबारा अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। जॉनी लीवर के अनुसार, 'मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म कर लेनी चाहिए। अगर सब लोग बैठकर बात करें तो मैटर सॉल्व हो जाएगा। फैंस इन तीनों को साथ में देखा चाहते हैं। सभी उन्हें मिस कर रहे हैं। अगर परेश जी के बिना फिल्म बनती है तो लोग उन्हें काफी मिस करेंगे और मजा भी नहीं आएगा। मेरा तो यही मानना है कि सबको बात करनी चाहिए और फिल्म को शुरू कर देना चाहिए। मेरी नजर में तो यही सही है।'

End of Feed