धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने पर हेमा मालिनी ने दिया पहला रिएक्शन, ट्वीट कर लिखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 25, 2026, 08:05 PM IST

Hema Malini Viral Tweet: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अभी हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में हेमा मालिनी ने अपने पति और फेमस स्टार धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर रिएक्शन दिया है। हेमा मालिनी ने लिखा कि...

Hema Malini on Dharmendra posthumous Padma Vibhushan Award: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं है। साल 2025 में उनका निधन हो गया था। धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद से उनके फैंस और परिवार के लोग काफी दुखी हैं। अक्सर परिवार के लोग धर्मेंद्र को याद करते नजर आते हैं। कभी सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने पिता से जुड़ी वीडियो शेयर करते हैं, तो कभी हेमा मालिनी (Hema Malini) अपने पति को याद करती नजर आती हैं। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस खबर पर अब हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आ गया है।

Hema Malini on Dharmendra posthumous Padma Vibhushan Award

Image Source: Hema Malini/ X

हेमा मालिनी ने किया ट्वीट

एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस का एक ट्वीट है, जो खूब वायरल हो रहा है। हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर रिएक्शन दिया है। हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गर्व है कि सरकार ने धर्मा जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को मानते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा है।' हेमा मालिनी का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग बधाई देते नजर आ रहे हैं।

End of Feed