हेमा मालिनी को मिलेगा Dharmendra का पद्म विभूषण, कहा- 'बॉबी और सनी देओल...'

Padma Vibhushan 2026: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जा रहा है। एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ये सम्मान स्वीकार करने वाली हैं।

Padma Vibhushan 2026: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की मौत बीते साल हो गई थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। काफी समय तक देओल परिवार धर्मेंद्र की मौत के गम में डूबा रहा। हालांकि अब धीरे-धीरे सभी लोग आगे बढ़ रहे है। हालांकि हेमा मालिनी (Hema Malini) कभी-कभी धर्मेंद्र को याद करके भावुक हो जाती है। इस बीच ये खबर सामने आई है धर्मेंद्र को मरणोपरांत 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जा रहा है। एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ये सम्मान स्वीकार करने वाली हैं। (ये भी पढ़ें-'मैं अपनी पूरी जिंदगी कैसे गुजारूंगी...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं Hema Malini)

Dharmendra Padma Vibhushan

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिलेगा ये सम्मान (pic credit-instagram)

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिलेगा ये सम्मान (pic credit-instagram)

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिलेगा ये सम्मान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी दिल्ली पहुंच चुकी हैं, जहां वह अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए मरणोपरांत दिए जा रहे पद्म विभूषण सम्मान को ग्रहण करेंगी। इस साल जनवरी में भारत सरकार ने धर्मेंद्र को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान करेंगी। हेमा मालिनी ने इस मौके को भावुक पल बताते हुए कहा कि पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी अहाना उनके साथ मौजूद हैं, जबकि ईशा देओल किसी वजह से नहीं आ सकीं। वहीं सनी देओल और बॉबी देओल समेत परिवार के सभी लोग इस खास मौके से बेहद भावुक और गर्व महसूस कर रहे हैं।

End of Feed