Happy Birthday Amitabh Bachchan: स्टार ऑफ द मिलेनियम कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज 80 साल के हो गए हैं। ना ही सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में बिग बी को जाना जाता है। सिर्फ एक्टर ही नहीं अमिताभ बच्चन एक जाने-माने टीवी होस्ट होने के साथ सिंगर भी हैं। आपने कई गानों में अमिताभ बच्चन की आवाज तो सुनी ही होगी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) पर प्रशंसक उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। हर साल अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उनके प्रशंसकों का भारी जमावड़ा लगता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
Happy Birthday Amitabh Bachchan
सोशल मीडिया पर आज बहुत सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि हर साल की तरह इस साल भी लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कोरोना काल के बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हुई। वायरल वीडियो में देखा गया कि अमिताभ बच्चन अपने घर से बाहर आते हैं और अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी थीं। बिग बी को देखने के बाद फैंस उत्साहित हो गए थे।
घर से बाहर आकर जब बॉलीवुड के शहंशाह फैंस को देखकर हाथ हिला रहे थे तब हर कोई उनसे मिलने के लिए बेकरार हो गया था। कुछ लोग बिग बी को देखकर इमोशनल भी हो गए थे। फैंस का अभिवादन करने के बाद जब बिग बी वापस अपने घर के अंदर चले गए तब एक फैन उनके घर के बाहर माथा टेकते हुए नजर आया। अमिताभ बच्चन के लिए ढेर सारा प्यार देखकर हर कोई इस आदमी की वाहवाही करने लगा। बिग बी ने पिछले 53 साल में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जंजीर, दीवार, शोले से आनंद तक ये बाॅलीवुड के शहंशाह की कुछ ऐसी फिल्में हैं जो एवरग्रीन फिल्मों में शामिल होती हैं।
