'Hanuman Ansh' की सफलता के बाद नहीं बढ़ेगा सीक्वल का बजट !! Anupriya Nagar ने तोड़ी चुप्पी

Anupriya Nagar on Hanuman Ansh Sequel: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अनुप्रिया नागर ने यह क्लियर कर दिया है कि वो 'हनुमान अंश' के सीक्वल को बड़े बजट के साथ नहीं बनाएंगे।

Anupriya Nagar on Hanuman Ansh Sequel: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के 55 दिन भी लोग इस मूवी के बजट के बारे में बात कर रहे हैं। अनुप्रिया नागर ने इस मूवी को केवल 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और यह दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर चुकी है। 'हनुमान अंश' की जबरदस्त सफलता के बाद कई लोगों को लग रहा था कि इसके सीक्वल को मेकर्स स्केल पर शूट करेंगे। अब इन अफवाहों पर फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: साउथ के कलाकारों के एक्सेंट पर क्यों होती है ट्रोलिंग? Parvathy ने दिया बेबाक जवाब)

Is Hanuman Ansh sequel to have a higher budget

बड़े बजट के साथ नहीं बनाया जाएगा 'हनुमान अंश' का सीक्वल (Pic Credit: Instagram)

क्या ‘हनुमान अंश 2’ का बजट बढ़ेगा?

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने कहा कि किसी भी फिल्म को बड़ा दिखाने का उसका बड़ा बजट नहीं होता है। उनका मानना है कि अगर कहानी को बड़े बजट की जरूरत नहीं है तो बेवजह करोड़ों रुपये खर्च करने का कोई मतलब नहीं है। अनुप्रिया ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म के पहले पार्ट का बजट भी 'हनुमान अंश' के आसपास ही रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 10 या 20 करोड़ रुपये खर्च करने से यह फिल्म बेहतर नहीं हो जाएगी। जरूरत से ज्यादा VFX या AI का इस्तेमाल कहानी की वास्तविकता और प्रामाणिकता को प्रभावित कर सकता है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office Day 1 Prediction: अजय देवगन की फिल्म रचेगी इतिहास, 50 करोड़ की लेगी ओपनिंग)

अनुप्रिया नागर ने यह साफ कर दिया है कि 'हनुमान अंश 2' को बनाने के लिए बड़ा बजट नहीं जरुरी नहीं है। मेकर्स फिल्म की कहानी पर ज्यादा फोकस करने वाले हैं। उनके मानना है कि कहानी दर्शकों को पसंद आनी चाहिए। बताते चलें विषाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज करीब 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के कारण यह फिल्म 55 दिनों के बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

End of Feed