'Haiwaan' X Reviews: मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मचअवेटेड क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' आज यानी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि दर्शकों ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफकी है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे दर्शकों ने 'हैवान' को लेकर अपने रिएक्शन एक्स पर शेयर करने शुरू कर दिए हैं। कई दर्शकों ने फिल्म को शानदार और पैसा वसूल बताया है। आइए जानते हैं एक्स पर सामने आए रिएक्शंस... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Meena Kumari Biopic: तृप्ति-सैफ की नहीं हुई है कास्टिंग, Siddharth P Malhotra ने बताया पूरा सच)
'हैवान' को फैन्स ने बताया शानदार (Pic Credit: Instagram)
'हैवान' की लोगों ने की तारीफ
अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाई थोड़ा डर लग रहा है अब हैवान देखकर। अक्षय कुमार की आवाज और उनके सीन्स बहुत खतरनाक है। सैफ अली खान ने भी अच्छा काम किया है।' वहीं दूसरे लिखा, 'एक बात तो है यार अक्षय कुमार का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन है। पहले 2 कॉमेडी मूवीज और अब बिलकुल इसके अपोजिट। वो सच में हैवान ही लग रहे हैं।' ज्यादातर लोगों ने इस मूवी को देखने लायक बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: साथ में छुट्टियां मना रहे हैं Samay Raina और Medha Shankr? एक जैसे पोस्ट देख फैंस हुए कन्फ्यूज)
इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'हैवान'
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' की एडवांस बुकिंग उतनी शानदार नहीं रही है, जितनी मेकर्स ने उम्मीद की थी। दर्शकों की तारीफ मिलने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। हालांकि शनिवार और रविवार के दिन कलेक्शन में इजाफा देखने को मिलेगा। इस मूवी में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, जिशु सेनगुप्ता, पहल चौधरी और नायरा शाह जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
