तलाक के 6 साल बाद Kusha Kapila की जिंदगी में प्यार की एंट्री, दूसरी शादी करेंगी एक्ट्रेस, कौन हैं वो?

Kusha Kapila Dating Rumors: एक्ट्रेस कुशा कपिल का तलाक हो चुका है और अब कॉमेडियन गुरलीन पन्नू ने कुशा की डेटिंग लाइफ पर हिंट दिया है। दावा है कि कुशा किसी को डेट कर रही हैं।

Kusha Kapila Dating Rumors: एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन कुशा कपिला किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। कुशा अपने फैंस से खुलकर जिंदगी के बारे में बातें करती हैं। कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने साल 2023 में पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक लिया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अकेले जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। कई बार दावा किया गया है कि कुशा किसी को डेट कर रही हैं, लेकिन कभी एक्ट्रेस के मिस्ट्रीमैन का नाम सामने नहीं आया। अब कॉमेडियन और कुशा कपिला की दोस्त गुरलीन पन्नू (Gurleen Pannu) ने बड़ा खुलासा किया है। गुरलीन ने उस शख्स का नाम बता दिया है, जिसे कुशा कपिला डेट कर रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash को प्रपोज करने से पहले Karan Kundrra ने ली पेरेंट्स की राय, हुए ट्रोल तो दिया मुंहतोड़ जवाब)

kusha kapila

kusha kapila (photo credit- instagram)

    किसे डेट कर रही हैं कुशा कपिला ?

    हाल ही में गुरलीन पन्नू और कुशा कपिला, नेहा धूपिया और अंगद बेटी के शो डबल डेट में नजर आईं। इस मौके पर गुरलीन ने जाने-अनजाने कुशा कपिला की लव लाइफ का सीक्रेट खोल दिया। गुरलीन ने खुलासा किया दिया कि कुशा सिंगल नहीं हैं। हुआ ये कि शो में कुशा और गुरलीन के साथ अंगद-नेहा काफी मस्ती मजाक कर रहे थे। इसी दौरान गुरलीन ने अंगद और नेहा की केमिस्ट्री पर बात की और कहा कि इस पैनल पर सिंगल पर्सन का प्रतिनिधित्व करते हुए। गुरलीन अपनी बात पूरी नहीं कर पातीं। गुरलीन और कुशा के बीच इशारेबाजी शुरू हो जाती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '15 करोड़ में दुबई के शेख संग सोने को तैयार...' Apoorva Mukhija के बयान पर बवाल, मांगनी पड़ी माफी')

    kusha kapila (photo credit- instagram)

    रिश्तों पर बोलीं कुशा कपिला

    इस शो में ही कुशा कपिला से सिंगलहुड के बारे में पूछा गया। कुशा से सवाल किया गया कि सिंगल होने में अच्छी और बुरी बात क्या है? इस पर एक्ट्रेस ने अपने बोर्ड पर लिखा, 'सिंगल होना बहुत ही ओवररेटेड हैं। अगर मौका मिले तो किसी के साथ हमेशा रहना चाहिए।' इसी शो में नेहा और अंगद ने बातचीत रिश्तों की ओर बढ़ाई और कुशा से राय पूछी। तब उन्होंने कहा कि किसी का साथ जिंदगी में हमेशा ही अच्छा लगता है और ये बहुत बढ़िया भी है, लेकिन सच ये भी है कि तुम्हें खुद के लिए काफी होना चाहिए, पर तुम्हारे जीवन में किसी को होना चाहिए। वरना सब कुछ बहुत खोखला सा लगता है ना।

    End of Feed