Govinda was attacked: बॉलीवुड स्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुई हैं। हाल ही में गोविंदा ने सुनीता आहूजा के आरोपों का जवाब दिया था। दरअसल, सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे। गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा के लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी। इस बीच गोविंदा के मैनेजर ने बताया है कि हाल ही में गोविंदा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...
pic credit- instagram
गोविंदा पर हुआ था हमला
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि एक्टर को इन दिनों कई बार मौत की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र किया जब गोविंदा अपने घर पर अज्ञात हमलावरों से हमले के कगार पर पहुंच गए थे। लेकिन गोविंदा के पास बंदूक और फोन होने से वे हमलावरों को भगा सके। शशि ने ANI से बातचीत में बताया, 'उन्हें धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। शुक्र है उस दिन उनके पास बंदूक थी, वरना पता नहीं क्या हो जाता। उन्होंने सबको भगा दिया। मैं सुबह 4 बजे उनके पास पहुंचा। हमने FIR भी दर्ज कराई है। हमारे पास उस रात का वीडियो भी है।'
pic credit- wallpapersden
गोविंदा के साथ हुआ था हादसा
बताते चलें कि अक्टूबर 2024 में गोविंदा ने मुंबई के घर पर बंदूक साफ करते समय गलती से अपने पैर में गोली मार बैठे थे। पुलिस ने कहा था कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे, तभी बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली पैर में लग गई। गोविंदा ने क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में इलाज कराया, जहां डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वे ठीक हैं और हजारों फैंस की दुआओं से रिकवर कर रहे हैं।
pic credit- wallpapersden
चर्चा में है गोविंदा
एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा को चेतावनी दी थी उन्होंने कहा था, 'अभी भी सुधर जाओ', तो इस बारे में गोविंदा ने ANI से बात की। एक्टर ने कहा 'अच्छा ये तो बताइए कि मैंने कितनी शादियां कर लीं? क्या मैं चार-पांच शादियां करके बैठा हूं? जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी बीवियां तो कुछ नहीं बोलतीं। वो आराम से घूम-फिर रहे हैं, लाइफ का मजा ले रहे हैं।'
