Exclusive: बिना बजट के शूट हुआ था गोविंदा का ये सुपरहिट गाना, Adnan Sami ने किया खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2026, 03:01 PM IST

Adnan Sami on Song: गोविंदा (Govinda) अपनी शानदार डांसिंग और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। अब उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा सामने आया है, जिसने अदनान सामी के मशहूर गाने की यादें ताजा कर दी हैं।

Adnan Sami on Song: 90 के दशक और 2000 के दौर में बॉलीवुड के गानों में गोविंदा (Govinda) का अंदाज खूब पसंद किया जाता था। उनका डांस, एक्सप्रेशन और कॉमेडी टाइमिंग ऐसी थी कि वो किसी भी गाने में जान डाल देते थे। इसी बीच सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने मशहूर गाने 'लिफ्ट करा दे' (Lift Karadey) को लेकर Zoom से बात की है। इस गाने को लेकर अदनान सामी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अदनान सामी ने क्या खुलासा किया है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Adnan Sami on Hit Song

अदनान सामी ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

अदनान सामी ने किया ये खुलासा

सिंगर अदनान सामी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह अदनान सामी का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अदनान ने याद करते हुए कहा, 'फिर सबने मेरी तरफ देखा और बोले, ‘आप क्या कह रहे हैं?’ मैंने कहा, ‘लिफ्ट करा दे अच्छा, पेपी गाना है।’ उन्होंने कहा, ‘आप क्या बात कर रहे हैं? ये तो बिल्कुल सड़क छाप किस्म का गाना है। कभी तो नजर मिलाओ और भीगी भीगी रातों में (बरसात) जैसे क्लासी गाने कहां और ये गाना कहां?’ मैंने कहा, ‘मेरी बात सुनो। मैं हर तरह के गाने बनाता और गाता हूं।’ ये मतभेद करीब छह महीने तक चला। अदनान सामी ने बताया कि मैग्नासाउंड को यकीन था कि गाना नहीं चलेगा और वे इसके वीडियो पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते थे।

End of Feed