अजय देवगन-अक्षय कुमार की Golmaal 5 का इंतजार हुआ खत्म, मेकर्स ने कर दिया रिलीज डेट ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2026, 01:20 PM IST

Golmaal 5 Release Date out: अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) से जुड़ी नई खबर सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।

Golmaal 5 Release Date out: फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल' (Golmaal) की अगली फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एंट्री भी इसे खास बना रही है। फिल्म की शूटिंग को लेकर पहले ही अपडेट सामने आ चुके हैं और अब इसकी रिलीज को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। इन सब के बीच अब मेकर्स ने 'गोलमाल 5’ (Golmaal 5) की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म गोलमाल 5 कब रिलीज होने वाली है।

Golmaal 5 Release Date out

गोलमाल 5 की रिलीज डेट से उठा पर्दा (Image Source: Ajay Devgn/X)

'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म गोलमाल 5 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज डेट है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म गोलमाल 5 किस दिन रिलीज होगी इससे पर्दा उठ गया है। मेकर्स ने अभी हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। रोहित शेट्टी की ये कॉमेडी फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फिल्म का नया पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पोस्टर में फिल्म की पुरी कास्ट नजर आ रही है।

End of Feed