Golmaal 5 Cast: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल 5' की तैयारियों में लगे हुए हैं। 'सिंघम अगेन' के बाद सभी दर्शकों को अब इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हर बार की तरह रोहित शेट्टी अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए 'गोलमाल 5' की स्टारकास्ट पर काम कर रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' के लिए करीना कपूर और सारा अली खान को फाइनल किया है। इन दोनों अदाकाराओं से बातचीत जारी है। वहीं दूसरी ओर करीना-सारा के अलावा कुणाल खेमू फिल्म के क्रिएटिव कंसलटेंट के रूप में दिखाई देने वाले हैं।
Pics Credit: IMDb
'गोलमाल 5' में नजर आएंगी करीना-सारा
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को 'लाइक' किया, जिसमें लिखा था, खबरों के मुताबिक डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' की नेक्स्ट किस्त के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस मूवी की कास्टिंग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स के मुताबिक रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' के लिए करीना कपूर खान और सारा अली खान को फिल्म में लेने के लिए कांटेक्ट किया है। दोनों एक्ट्रेसेस से इस समय फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बातचीत जारी है। इस खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रोहित शेट्टी इस समय यंग राइटर्स के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छोटे मर्दों पर इन 7 टीवी हसीनाओं का आया दिल...सालों डेट कर रचाई शादी, एक कपल में दिखा 8 साल का गैप
बताया जा रहा है कि कुणाल खेमू भी क्रिएटिव एडवाइजर के तौर पर अपना योगदान दे रहे हैं। 'गोलमाल 5' हमेशा से ही रोहित शेट्टी के खेमे का सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में एक रहा है। इस मूवी में करीना कपूर को मेकर्स ने अजय देवगन के अपोजिट कास्ट करने की प्लानिंग की है। हालांकि रोहित शेट्टी ने केवल पोस्ट लाइक है लेकिन अभी तक 'गोलमाल 5' में हुई करीना कपूर और सारा अली खान की एंट्री पर कोई बयान जारी नहीं किया है। करीना और सारा अली खान को स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। इस मूवी की शूटिंग अगले साल शुरू की जा सकती है।
