Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler: सवि के लिए हर हद पार करेगी सई, क्या पाखी देगी अपनी सौतन का साथ?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 02:57 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert 3rd november 2022: गुम है किसी के प्यार में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट एक साथ लाने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में सई और विराट एक- दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert 3rd november 2022: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहता है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। सई की जिंदगी में इन दिनों उछल- पुथल चल रही है। सई अपनी बेटी सवि के साथ नागपुर छोड़ने का प्लान बनाती है। वहीं, विराट अपने बेटे विनायक की जीत की खुशी को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग करता है। चौहाण हाउस में विनायक के लिए पार्टी रखी है।

ghum hai kisse ke pyaar mein

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (image: instagram)

पार्टी के दौरान पाखी विराट से अपने प्यार इजहार करने वाली है। वो विराट को बताना चाहती हैं कि उसे पाकर कितना खुश है। लेकिन जगताप पार्टी में आकर विराट को सवि की सच्चाई बता देगा। इस सच्चाई को जानने के बाद विराट सई से और नफरत करता है। इतना ही नहीं, विराट सई को सवि की किडनैपिंग के आरोप में जेल भेजगा।

End of Feed