Ranbir Kapoor- Alia Bhatt: बधाई हो... आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर नन्ही परी आई हैं। ब्रह्मास्त्र कपल आज सुबह -सुबह ही मुंबई के एच. एन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। कपल को सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं। कपल ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। रणबीर- आलिया की शादी को 7 महीने हुए है। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। आलिया एक बेटी की मां बन चुकी हैं। आलिया के मां बनने पर कपूर खानदान और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। रणबीर- आलिया की लिटिल प्रिसेंस के आने पिता महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट ने अपनी खुशी जाहिर की है।
ranbir alia (image: instagram)
आलिया -रणबीर को इस शख्स ने दी थी सबसे पहले बधाई
आलिया के भाई राहुल भट्ट ने कहा, मैंने रणबीर - आलिया को पेरेंट्स बनने की बधाई सबसे पहले दी थी। इस खबर को जानने के बाद मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि आपने बेबी गर्ल को देखा? उन्होंने कहा, नहीं मैं अहमदाबाद में हूं और जल्द मुंबई पहुंचूंगा। राहुल ने महेश भट्ट का रिएक्शन बताते हुए कहा, वो बहुत खुश है। ये उनकी जिंदगी के सबसे बड़े दिन में से एक है। वो उनकी पहली नातिन हैं।
आलिया बोलीं-हमारी जिदंगी प्यार से भर गईं
आलिया ने सबसे पहले अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। एक्ट्रेस ने लिखा, हम अपने जीवन की सबसे खूबसूरत खबर शेयर कर रहे हैं... हमारी जिदंगी में एक नन्हा मेहमान आ गया है और ये हमारी प्यारी बेबी गर्ल है। हमारी जिदंगी प्यार से भर गई है... आपके रणबीर और आलिया। पिछले महीने आलिया की गोदभराई की रस्म रखी गई थी। इस सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने गोदभराई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की था।
