FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता। 38 साल बाद अर्जेंटीना ने विश्वकप अपने नाम किया। लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का सपना पूरा हुआ। आज फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला कतर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया। लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) और कायलिन एमबापे के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले से उम्मीद की जा रही थी अर्जेंटीना एक बार फिर खिताब जीत सकता है। इस फिनाले मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारें कतर पहुंचे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करिश्मा कपूर, कार्तिक आर्यन से लेकर कई सेलेब्स शामिल हुए।
फिनाले मैच को लेकर सेलेब्स का क्रेज देखने लायक था। अर्जुन कपूर से लेकर वरुण धवन तक लियोनेल मेस्सी को सपोर्ट कर रहे थे। कई सेलेब्स ने अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर अपना सपोर्ट जताया था।
स्टार्स ने मैच को बताया मैजिकल
शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा, हम अब तक के सर्वश्रेष्ठ विश्व कप फाइनल में से एक के समय में जी रहे हैं। मुझे अपनी माँ के साथ एक छोटे से टीवी पर वर्ल्ड कप देखना याद है.... अब वही उत्साह अपने बच्चों के साथ !! और हम सभी को टैलेंट, कड़ी मेहनत और सपनों में विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद मेस्सी !!
We are living in the time of one of the best World Cup Finals ever. I remember watching WC with my mom on a small t… t.co/NVKX9Adpsg
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
रणवीर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, क्या आज जो मैंने देखा, हिस्टोरिक, ऑइकोनिक, पूरी तरह से मैजिक, फीफा वर्ल्डकप
What have I just witnessed ?!?! Historic. Iconic. Pure magic. #FIFAWorldCup undefined
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
10 all the way 🙌🏼 what a final!!! Unbelievable. What an absolute treat to watch!!! Congratulations #Arg. Well played #FRa. #FIFAWorldCup undefined
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, क्या फाड़ू था ये मैच दोस्तों! इस भाषा के लिए माफ़ी! मगर और कोई शब्द फिट नहीं बैठ रहा था! मेस्सी का जवाब नहीं। इस मैच के दौरान लग रहा था कि इसमें कुछ भी हो सकता है!! वाह! जय हो!!
क्या फाड़ू था ये मैच दोस्तों! इस भाषा के लिए माफ़ी! मगर और कोई शब्द फिट नहीं बैठ रहा था! 😁! #Messi𓃵 का जवाब नहीं। इ… t.co/JbvCfG2HxW
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, GOAT गेम ओवर, फीफा वर्ल्ड कप।
G.O.A.T game ever #FIFAWorldCup undefined
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
Always a slip between a cup and a lip Argentina 🇦🇷 France 🇫🇷 2-2#ArgentinaVsFrance #FIFAWorldCup undefined
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से मात दी थी। वहीं फ्रांस ने सेमीफाइनल मैच में मोरक्को को 2-0 से मात दी थी। अर्जेंटीना इससे पहले तीन बार विश्व कप का खिताब जीत चुका है। मैच के दौरान ट्विटर पर अर्जेंटीना ट्रेंड कर रहा था।
