बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हेरा- फेरी (Hera -Pheri) का तीसरा पार्ट बनने वाला है। डायरेक्टर फिरोज नाडियाडवाला इसका ऐलान पहले ही कर चुके हैं। बीते कुछ दिनों से खबरें थी कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं। एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने हाल ही में इस बात पर मोहर लगा दी। एक्टर ने ट्विटर पर इस बात को कंफर्म किया कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस खबर को जानने के बाद अक्षय कुमार और हेरी फेरी 3 के फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड चलाया।
kartik aaryan and akshay kumar (Image: instagram)
अक्षय हेरा फेरी की दोनों फ्रेंचाइजी में नजर आए हैं। इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार के नहीं होने से फैंस काफी निराश है। हेरा फेरी में अक्षय कुमार ने राजू का आइकोनिक कैरेक्टर निभाया था। उनका ये रोल फैंस को आज भी याद है। फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ताकि राजू, श्याम और बाबू राव को एक बार फिर पर्दे पर देख सके।
एक यूजर ने लिखा, मुझे तो लग रहा है ये सब फेक न्यूज है...ये अक्षय कुमार और मेकर्स का तरीका होगा सबसे बड़ी मूवी अनाउंस करने का, उम्मीद करता हूं हीरो अक्षय की होंगे कार्तिक आर्यन नहीं, हेरा फेरी 3 में। बिना अक्षय के हेरा फेरी नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा, फिरोज नाडियाडवाला, परेश रावल और सुनील शेट्टी मेरी आप से गुजारिश है कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को जरूर लाए। उनके बिना हेरा फेरी 3 नहीं हो सकती हैं। अन्य फैन ने लिखा, अगर हेरा फेरी का दिल परेश रावल है तो अक्षय कुमार उसकी आत्मा है। बिना अक्षय के हेरा फेरी नहीं हो सकती है।
If Paresh Rawal is A Heart of Hera Pheri series then #AkshayKumar is the soul. Without Akshay #HeraPheri3 will be l… t.co/5EmBfNNed8
— ANI (@ANI) Nov 11, 2022
Entire generation wants to know what will happen after this scene !Don't ruin it @akshaykumar sir 🙏🙏… t.co/BiBNUTeroj
— ANI (@ANI) Nov 11, 2022
हेरा फेरी एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
