रणवीर सिंह को Varun Dhawan ने नहीं दिया क्रेडिट तो भड़क गए फैन्स, 'धुरंधर' को बताया डायरेक्टर की जीत

Varun Dhawan on Dhurandhar Success: वरुण धवन ने हाल ही में 'धुरंधर' की सफलता को डायरेक्टर की जीत बताया था। इस मूवी की सक्सेस के लिए रणवीर सिंह को क्रेडिट ना देने पर फैन्स वरुण पर भड़क गए हैं।

Varun Dhawan on Dhurandhar Success: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस पर कमेंट किया। वरुण धवन द्वारा किया गया कमेंट इंटरनेट पर चर्चा में है। पिता और निर्माता-निर्देशक डेविड धवन के साथ बात करते हुए वरुण धवन ने 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता को डायरेक्टर की जीत बताया। वरुण धवन ने इस दौरान रणवीर सिंह को क्रेडिट नहीं दिया। वरुण धवन के इस कमेंट के बाद अब इंटरनेट पर लोग भड़क गए हैं, उन्हें अभिनेता का रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को क्रेडिट ना देना पसंद नहीं आया है। कईयों का कहना है कि वरुण धवन ने रणवीर सिंह 'कमतर दिखाने' की कोशिश की है। (इसे भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 4: लक्ष्य-अनन्या की फिल्म का हुआ बुरा हाल, आंकड़े देख मेकर्स को हुई चिंता)

Varun Dhawan on Dhurandhar Success

'धुरंधर' को लेकर वरुण धवन ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

'धुरंधर' को वरुण धवन ने बताया डायरेक्टर की जीत

डेविड धवन और वरुण धवन ने चर्चा के दौरान बताया कि फिल्मों के निर्माण का तरीका अब काफी बदल गया है। आज के समय में निर्माताओं को स्वतंत्र रूप से फिल्में बनाने के लिए पहले चर्चा करनी पड़ती है। डेविड धवन ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिसके पास कलम और फोन है, वह खुद को पत्रकार समझने लगता है। चीजें आसान नहीं रही हैं। मैं खुद भी यह नहीं जान पाता हूं कि कौन सी मूवी हिट होगी और कौन सी नहीं? कमाई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। यह सब चीजें एक्टर्स द्वारा तय की जाती हैं। पहले भी था, अभी भी है।' (इसे भी पढ़ें: 'Don 3' के लिए रणवीर सिंह से 10 गुना परफेक्ट हैं ये 6 एक्टर्स, लिस्ट में कहीं आपका फेवरेट तो नहीं)

वरुण धवन ने सवाल करते हुए इसका कारण पूछा। 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए वरुण धवन ने कहा कि इस मूवी की सफलता आदित्य धर की जीत थी। वरुण ने पूछा, 'आपको ऐसा क्यों लगता है? आज जब आप धुरंधर देखते हैं, तो आपको आदित्य धर और उनके द्वारा बनाई गई फिल्म की झलक दिखती है। तो वो तो डायरेक्टर की जीत थी ना?'

End of Feed