Fact Check: बिग बॉस के सेट से सलमान-कियारा का किसिंग वीडियो हुआ वायरल !! सच जानकार पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Know Truth of Salman-Kiara Kissing Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कियारा आडवाणी का एक वीडियो रिएलिटी बिग बॉस के सेट से सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान और कियारा आडवाणी एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की सच्चाई जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Know Truth of Salman-Kiara Kissing Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में अब बिग बॉस के सेट से सलमान खान का एक वीडियो यूट्यूब की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सलमान खान और कियारा आडवाणी के फैन्स इसकी सच्चाई जानने को बेताब नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने जब इस वीडियो की सच्चाई को जानने की कोशिश कि तो पता चला कि यह एकदम फेक है।

Salman Khan-Kiara Advani

जानिए सलमान-कियारा के किसिंग वीडियो की सच्चाई?

सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 18 के सेट पर कियारा आडवाणी ने साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' का प्रमोशन करने के लिए शिरकत की थी। वीडियो में आप सलमान खान, राम चरण और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो जैसे ही आगे बढ़ता है तो उसमें सलमान खान और कियारा आडवाणी एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों को यह असली वीडियो लगने लगा था। सच्चाई यह है कि सलमान-कियारा का ये वीडियो एकदम नकली है। किसी ने इसके साथ छेड़खानी कर यूट्यूब के कई चैनल्स पर इसे पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटलिजेंस (एआई) से एडिट कर बनाया गया है।

End of Feed