Tumbbad 2 Shooting Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सोहम शाह (Sohum Shah) की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म तुम्बाड 2 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म तुम्बाड 2 में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की एंट्री हुई है। इसका ऐलान मेकर्स ने खुद किया है। अब इन सब के बाद सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड 2 को लेकर एक नई खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म तुम्बाड 2 का इंतजार कर रहे लोग खुशी से झूम उठे हैं।
Image Source: Tumbbad Movie
ये भी पढ़ें: Exclusive: 'तुम्बाड 2' में सोहम शाह से दो-दो हाथ करने आ रहे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, फिल्म में होगी नए विलेन की एंट्री
'तुम्बाड 2' को लेकर आया नया अपडेट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह की अपकमिंग फिल्म तुम्बाड 2 एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के लिए सोहम शाह फिल्म्स और बड़ी प्रोडक्शन हाउस पेन स्टूडियोज (Pen Studios) ने हाथ मिला लिया है। ये पार्टनरशिप फिल्म को और बड़े स्तर पर बनाने में मदद करेगी। सूत्र ने बताया कि तुम्बाड 2 की शूटिंग बेहद लंबी होने वाली है। पूरी शूटिंग 200 दिनों से ज्यादा समय लेगी। फिल्म को पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक, डार्क और विजुअली भयानक बनाने की तैयारी चल रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बार फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे, जो पहले पार्ट से काफी अलग और डरावना होने वाला है। सोहम शाह प्रोड्यूसर के साथ-साथ मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। पहली फिल्म तुम्बाड ने अपनी अनोखी कहानी, सिनेमैटोग्राफी और हॉरर एलिमेंट्स की वजह से जबरदस्त प्रशंसा बटोरी थी। ऐसे में तुम्बाड 2 को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है।
'तुम्बाड' ने मचा दिया था धमाल
सोहम शाह की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म तुम्बाड ने धमाल मचा दिया था। फिल्म तुम्बाड को 2024 में री-रिलीज किया गया था। अब देखना होगा फिल्म तुम्बाड 2 क्या कमाल दिखा पाती है। फिल्म तुम्बाड 2 को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
