EXCLUSIVE: बेटे आर्यमन देओल के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ढेर सारे ऑफर्स आ रहे हैं लेकिन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 4, 2025, 10:32 AM IST

Bobby Deol on Aryaman Deol Debut: एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अभी हाल ही में टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने बेटे आर्यमन देओल (Aryaman Deol) के डेब्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Bobby Deol on Aryaman Deol Debut: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल का Times Now को दिए अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान बॉबी देओल ने अपने बेटे आर्यमन देओल (Aryaman Deol) के डेब्यू को लेकर भी रिएक्शन दिया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Bobby Deol on Aryaman Deol Debut

Image Source: Zoom Youtube

बॉबी देओल ने बेटे के डेब्यू को लेकर कही ये बात

एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही Timesnow की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल से उनके बेटे आर्यमन देओल के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया तब एक्टर ने कहा कि 'वो काम कर रहा है, ट्रेनिंग ले रहा है। ढेर सारे ऑफर्स आ रहे हैं, लेकिन मैं उसे समुद्र के बीच में नहीं फेंकना चाहता जहां उसे तैरना न आए। मैं चाहता हूं कि वो पहले एक्टिंग का हुनर अच्छे से सीखे। फिर अपना पहला कदम बढ़ाए। तो अभी वो खुद को तैयार कर रहा है।' बॉबी देओल ने साफ कहा कि आर्यमन तब तक डेब्यू नहीं करेंगे, जब तक वो एक्टिंग की कला में माहिर न हो जाएं। बॉबी देओल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed